पवन शर्मा(ऐश्वर्य) नीमच
09407423966
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में लोगों को कई तरह की सीख दी है। कई तरह की पहचान करवाई है, लोग सरकार के हर निर्णय के साथ देते दिखे, तो कुछ ने देश को शर्मिंदा भी किया।
हम भारतवासी इस संकट के दौर में गरीबों असमर्थों के लिए खड़े दिखे। अपने अपने स्तर पर अपने अपने सामर्थ्य के हिसाब से अपना योगदान दे रहे है। और कुछ नही तो घर मे रहकर ही सबसे महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।
पैरामेडिकल स्टॉफ, स्वच्छता स्टॉफ, पुलिस, प्रशासन, समाजसेवी संस्थाएं, नगर एवं ग्राम रक्षा समिति, आदि अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी सेवाएं देश और देशवासियों के लिए दे रहे है। ऐसे में कुछ लोग फायदा उठाने में लगे है। मौका मिलते ही भ्रष्टाचार करने से बाज नही आ रहे है, लोगों के हक़ डकारने से बाज नही आ रहे है। कुछ बड़े पदों पर आसीन अधिकारी बिलों के खेल खेलने में लगे है। ऐसे समय मे सोशल ऑडिट होने का सवाल तो है ही नही। अपनी मर्जी अपना बिल अपना खर्च दिखाने में जुटे है। कोई भोजन के नाम पर, कोई मास्क और सेनेटाइजर के नाम पर, वितरण के नाम पर, कुछ राहत पैकेज तो कुछ डीज़ल के नाम पर, जिसे जहां मौका मिल रहा है वो वहां फायदा उठा रहा है। कुछ कालाबाजारी और दुकानदार मौके का भरसक फायदा उठाने से बाज नही आ रहे है।
खेर सभी ऐसे नही होते है, भारत मानवीय सेवा, मानवता के लिए जाना जाता रहा है। पैरामेडिकल स्टॉफ, समाजसेवी संगठन, स्वयं सेवक संघ, धार्मिक और राजनैतिक संगठन, एनसीसी, नगरसेवा ग्राम सेवा समिति, पेरालीगल वॉलेंटियर, स्वच्छता व सुरक्षा सेवक, मीडिया के बंधु आदि निःस्वार्थ भाव से तन मन धन से इस संकट काल मे अपनी अपनी महती भूमिका निभा रहे है। पूरे शहर के जरूरतमंदो को भोजन कराने, राशन रूपी राहत सामग्री उपलब्ध कराने, मास्क और सेनेटाइजर वितरण करने, आर्थिक सहयोग करने, मेडिकल उपकरण और साधन दान करने, बस और वाहन वाले निःशुल्क वाहन सेवा देने जैसे परोपकार कर रहे है। जो जैसी सेवा और मदद कर सकता है कर रहा है। जो कुछ नही कर सकते वे भी घरों में रहकर संक्रमण की कड़ी तोड़ने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे है।
ऐसे लोगों की वजह से ही भारतवर्ष की गौरवशाली सेवाभावी और मानवतावादी पहचान विश्व मे अपनी छाप छोड़ती है।